फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस रिफलिंग करते डिलिवरी मैन झुलसा, पड़ोसी ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। पूठखास गांव में बस स्टैंड के पास गैस रिफलिंग दुकान में सिलिंडर गैस का प्रेशर चेक करते समय अचानक वहां जल रहे चूल्हे ने आग पकड़ ली। इसकी चपेट में आने से डिलिवरी मैन झुलस गया। उसे चिकित्सक से उपचार दिलाया गया। इस संबंध में पड़ोसी दुकानदार ने तहरीर देते हुए दुकान संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव आजमपुर निवासी याकूब पुत्र मोहब्बत की पूठखास बस स्टैंड पर चौधरी इलेक्ट्रिक शोरूम के पास गैस चूल्हा मरम्मत की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह याकूब छोटे गैस सिलिंडर के चूल्हे पर आग जलाकर हाथ गर्म कर रहा था और गैस चूल्हे की मरम्मत कर रहा था। इसी बीच दुकान पर डिलिवरी मैन मनीष निवासी गांव घसौली गैस भरे दो सिलिंडर दुकान में रखकर गैस का प्रेशर चेक कर रहा था। अचानक सिलिंडर से गैस निकल गई और पास में जल रहे चूल्हे ने आग पकड़ ली। लपटें फैलने से मनीष झुलस गया। उसका स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया गया। रात को डूंगर निवासी मोनित सहरावत ने थाने में याकूब के खिलाफ लापरवाही बरतने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें