संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति की सरधना कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, किसानों और मजदूरों की समस्याओं तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति किसानों, मजदूरों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती की बढ़ती लागत, फसलों का उचित मूल्य न मिलना, सिंचाई, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने किसान और मजदूर वर्ग की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में इंतजार जोगी, साहिल जोगी, रिजवान मिर्जा, संजय जोगी, मुंफरीद, सुल्तान मालिक, मुजाहिद, शहजाद, जावेद कुरैशी, वीर सिंह भाटी, सुलेमान शाह मौजूद रहे।