फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर हैवानियत की कोशिश... एक किमी तक चीखती रही, फिर टेंपो से कूदी महिला, सिर-हाथ और नाक की हड्डी टूटी

Sun, 24 Aug 2025 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एनएच-58 पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। चालक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला चलते टेंपो से कूद गई। महिला सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूट गई है। उसके शरीर पर गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला से चलते टेंपो में चालक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। आबरू बचाने के लिए महिला एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास चलते टेंपो से सड़क पर कूद गई।
विज्ञापन


इससे महिला के सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी की तलाश रही है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी महिला शनिवार शाम कंकरखेड़ा में किसी नेता के यहां आई थी। 
 

बर्थडे पार्टी के बाद टेंपो में सवार हुई थी महिला
पुलिस को महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बर्थडे पार्टी के बाद हाईवे से आनंद विहार की सवारी के लिए परतापुर तक टेंपो में सवार हुई थी। टेंपो में कोई और यात्री नहीं था।

 

टेंपो चालक ने महिला के साथ की छेड़छाड़
चालक ने उसे आगे अपने बराबर में बैठने के लिए कहा। महिला चालक के बराबर में बैठ गई। कुछ दूर चलने पर नशे में धुत टेंपो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली और दुष्कर्म की कोशिश की।

टेंपो से फेंकने और जान से मारने की दी धमकी
शोर मचाने पर आरोपी ने टेंपो से फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर चालक ने महिला के साथ मारपीट की। एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्पीड कुछ कम होने पर महिला चलते टेंपो से हाईवे पर कूद गई। 

 

महिला के सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूटी
हाईवे पर गिरकर वह लहूलुहान हो गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक महिला के सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूटी है। इसके अलावा भी कई गंभीर चोट हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। हाईवे के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला किसके यहां आई थी और नेता किस पार्टी का है। इसकी जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। महिला के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया।

एक किमी तक चीखती रही... पुलिस मुस्तैदी पर उठे सवाल
इस घटना से रात के समय पुलिस की मुस्तैदी पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपी टेंपो चालक लगभग एक किमी तक उससे छेड़छाड़ और विरोध पर धमकी देकर मारपीट करता रहा।

इस दौरान वह चीखती रही लेकिन किसी ने उसकी चीख नहीं सुनी। इस दौरान सड़क पर कहीं भी पुलिस नहीं दिखाई दी। वारदात के बाद आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाग गया।

नेता के यहां बर्थडे में आई थी, उसका नाम नहीं बता पाई
पुलिस के मुताबिक, महिला पूछताछ में यह नहीं बता पाई कि वह किस नेता के यहां बर्थडे पार्टी में आई थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी एक सहेली ने फोन करके उसे जन्मदिन की पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। 

 

महिला बता रही है कि नेता को उसे कुछ रुपये भी देने थे। नेता ने महिला को टेंपो में बैठकर परतापुर पहुंचने और अपने चालक को गाड़ी में पैसे लेकर वहां भेजने की बात कही थी। ये रुपये किस काम के थे, यह भी महिला नहीं बता पाई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह खड़ौली गांव में आई थी।

किशोरी को चलती कार से फेंककर मार डाला था
इसी वर्ष छह मई की रात चलती कार में तीन आरोपियों ने गौतमबुद्धनगर की दो सहेलियों से चलती कार में जिले की सड़कों पर दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने एक किशोरी को जानी क्षेत्र में टिमकिया गांव के पास चलती कार से फेंक दिया था। इससे किशोरी की मौत हो गई थी। 

 
विज्ञापन

दूसरी किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में फेंककर भाग गए थे। इस वारदात का खुलास भी मेरठ पुलिस नहीं कर पाई थी। बाद में खुर्जा पुलिस ने आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। अब शनिवार रात हुई घटना से एक बार फिर पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें