मेरठ। दिल्ली में लाल किले के पास बम फिस्फोट की सूचना के बाद शहर में हो रहे विवाह आयोजन भी प्रभावित हो गए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम आए मेहमान सूचना के तुरंत बाद लौट गए। शहर में आज विवाह आयोजन तो 30 से 35 रहे लेकिन हल्दी, महंदी और सगाई आदि के कार्यक्रम हुए।
परतापुर से कंकरखेड़ा बाईपास स्थित विभिन्न रिजोर्ट और होटलों में दिल्ली एनसीआर के लोगों द्वारा शादी व शादी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार शाम इन लोगों को बम ब्लास्ट की सूचना मिली तो लोग खुशियों बीच अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों को फोन करने में जुट गए।
परतापुर बाईपास स्थित होटल ब्रेवुरा के संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि बम ब्लास्ट की सूचना के बाद दिल्ली और एनसीआर के लोग तुरंत ही कार्यक्रमों से घर के लिए निकल गए। अन्य लोग परिवार के लोगों की कुशलता के लिए फोन करते रहे। होटल संचालक देवेंद्र ने बताया कि देहरादून और हरिद्वार से आने वाले लोग परिवार और अन्य लोगों के लिए चिंतित रहे। वह होटल में बैठकर लगातार दोस्त और मित्रों को फोन करते रहे। मंडप एसोसिएशन महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि घटना को लेकर सभी स्तब्ध हैं।