फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, सोशल मीडिया पर छाया बेटी की शादी का कार्ड

Thu, 27 Feb 2020 11:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली में हिंसा के चलते मेरठ निवासी मोहम्मद शराफत ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। बेटी की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहां एक तरफ देश छोटी-छोटी बातों पर हिंसा की आग में झुलस रहा है, वहीं ऐसी परिस्थितियों में मेरठ के तहसील मवाना की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति ने हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूती देने का काम किया है। सैफपुर फिरोजपुर निवासी व्यक्ति ने बेटी के निकाह के लिए छपवाए कार्ड पर भगवान गणेश जी और चांद सितारे की फोटो छपवाई है। यह कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुस्लिमों ने शुरू कराया मंदिर का निर्माण, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, हर कोई कर रहा प्रशंसा
विज्ञापन


दिल्ली हिंसा की आग में झुलस रहा है। इसी के साथ सीमा से जुडे़ राज्य व शहरों में अलर्ट है। ऐसी परिस्थितियों में दुवार्सा ऋषि की तपोभूमि सैफपुर फिरोजपुर निवासी मोहम्मद शराफत ने बेटी आसमा खातून की शादी के कार्ड में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने के लिए निमंत्रण कार्ड में एक तरफ गणेश जी, राधा कृष्ण व मोर के पंख और दूसरी तरफ चांद सितारे की चमक व गुलाब के फूल की फोटो छपवाई है। यह कार्ड सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी इस निर्णय की तारीफ कर रहे हैं। मोहम्मद शराफत ने बताया कि उनकी कोशिश सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने की है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें