फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम-सीएम के आने की आहट से चमकने लगी दिल्ली रोड, भरे जा रहे गड्ढे

विज्ञापन
पीएम मोदी के 22 फरवरी को मेट्रो के स्टेशन उद्घाटन से पहले भरे गए गड्ढे
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मोहिउद्दीनपुर में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों के बीच अब दिल्ली रोड की सूरत भी बदलने लगी है। विशेष रूप से परतापुर से शॉप्रिक्स मॉल तक के हिस्से में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की टीम ने युद्धस्तर पर गड्ढे भरने और डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से दिल्ली रोड पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए बड़ी आफत बने हुए थे। स्थानीय निवासियों और यात्रियों की शिकायतों के बावजूद यह मार्ग उपेक्षित था, लेकिन अब वीआईपी मूवमेंट की संभावना देखते ही यहां चमक लौटने लगी है। एनसीआरटीसी की टीम मशीनों के साथ सड़क को दुरुस्त करने में जुटी है। सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर का निर्माण करने के साथ ही उन्हें पेंट कर चमकाया जा रहा है। पूरे मार्ग को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है।


22 फरवरी को प्रस्तावित है बड़ा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा 22 फरवरी को संभावित है। इस दौरान पीएम मोदी दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (नमो भारत) कॉरिडोर के अंतिम हिस्से और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही मोहिउद्दीनपुर में न्यू टाउनशिप स्थल पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

दिल्ली रोड मेरठ का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और आरआरटीएस कॉरिडोर को जोड़ता है। लंबे समय से जर्जर हाल में पड़ी इस सड़क की मरम्मत होने से स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन और एनसीआरटीसी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि उच्च स्तरीय अतिथियों के स्वागत और सुरक्षा में कोई कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें