हस्तिनापुर (मेरठ)। दिल्ली में फर्जी पैन कार्ड व आधार कार्ड तैयार कर फाइनेंस पर गाड़ी लेने, आरटीओ विभाग से सेटिंग कर अन्य गाड़ियों के चेसिस नंबर व इंजन नंबर बदलकर गाड़ी बेचकर मोटी कमाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होते ही दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में हस्तिनापुर की जैन कॉलोनी के एक मकान में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची तथा परिजनों से आरोपी के बारे में जानकारी ली।
दिल्ली के प्रशांत विहार थाने की क्राइम ब्रांच टीम एसआई नितिन कुमार के नेतृत्व में हस्तिनापुर स्थित जैन कॉलोनी में एक व्यक्ति के पर पहुंची। उन्होंने बताया कि उक्त पते पर रहने वाले युवक की एक मामले में संलिप्तता पाए जाने पर यह कार्रवाई की जा रही है। उक्त युवक द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड व पेन कार्ड बनाते हुए गाड़ी को फाइनेंस पर लिया गया और आरटीओ कार्यालय से उक्त माडल की गाड़ी की आरसी निकलवाते हुए फाइनेंस की गई गाडी के इंजन व चेसिस नंबर को उतारकर किसी अन्य को बेच दिया गया। जब एक गाड़ी के दो मालिक निकले तो दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू की। बारीकी से जांच करने पर मामला खुलकर सामने आया। इस मामले में कई लोगों संलिप्तता सामने आई हैं जिनकी सघनता से तलाश जारी है।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम हस्तिनापुर पहुंची थी जो मामले की जांच कर रही है।