फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल काला के जेल होने की जानकारी पर लौटी दिल्ली पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल काला के जेल होने की जानकारी पर लौटी दिल्ली पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली पुलिस ने शनिवार मध्य रात्रि में सोतीगंज में दबिश दी। पुलिस के साथ एक वाहन चोर था। चोर ने राहुल काला के गोदाम पर बाइक बेचने की बात कही थी। राहुल काला के जेल में जाने की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस लौट गई।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात सोतीगंज में कई जगह दबिश दी। जानकारी लगने पर सदर थाने की पुलिस भी सोतीगंज में पहुंच गई। टीम ने यहां राहुल काला सहित अन्य कबाड़ियों के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि राहुल काला दो दिन पहले ही जेल भेजा गया है। इसके बाद टीम चोर के साथ लौट गई।
विज्ञापन

---
एसपी सिटी के पास छुट्टी लेने पहुंचे सिपाही
मेरठ। प्रशासनिक आधार पर मेरठ से दूरदराज ट्रांसफर हुए तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को एसपी सिटी के पास छुट्टी मांगने पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के साथ सोती गंज के शातिर कबाड़ी राहुल काला के फोटो वायरल हुए थे। इसको लेकर एडीजी और आईजी में जांच कराई थी। इस मामले में डीजीपी ने संज्ञान लिया और फिर तीनों पुलिसकर्मी मुनीश का आजमगढ़, बंटी कुमार का जौनपुर, महेश उपाध्यक्ष का बलिया प्रशासनिक आधार पर ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन

अपराधियों के साथ दोस्ती और उनके साथ मौज मस्ती करने वाले अन्य पुलिसकर्मी भी टारगेट पर हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा इनकी सूची बनाई जा रही है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि अपराधियों के साथ पुलिस कर्मियों का गठजोड़ सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें