युवक को कार में डाल नगदी, मोबाइल लूटा
परतापुर। शुक्रवार रात मोहिददीनपुर में वाहन का इंतजार कर रहे युवक को कार सवार युवकों ने मारपीट करते हुए ढाई हजार रुपये, मोबाइल और घड़ी छीन ली और गाजियाबाद क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास फेंक दिया। शनिवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार डुंगरावली निवासी आकाश दिल्ली जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था, तभी उसके पास ब्लू कलर की वोल्टाज कार सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक उससे ढाई हजार की नगदी, मोबाइल और घड़ी लूट ली और गाजियाबाद क्षेत्र में फेंक गए। संवाद