फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत हत्या मामला: तीन आरोपियों को जेल भेजे जाने पर हंगामा, एसएसपी ऑफिस घेरा

Mon, 19 Nov 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत की हत्या के मामले में तीन लोगों को जेल भेजने पर लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। दरअसल खरखौदा पुलिस ने शिनाख्त परेड कराकर तीन आरोपियों की पहचान की थी। जबकि इन तीनों को जांच पड़ताल के बाद क्राइम ब्रांच क्लीन चिट दे चुकी थी। 

विज्ञापन


एसएसपी ऑफिस पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोप लगाया है कि बेकसूर लोगों को पुलिस ने जेल में डाल दिया है। हेड कांस्टेबल सरबजीत की हत्या में इनका कोई हाथ नहीं है। इसे लेकर इन्हें क्राइम ब्रांच से क्लीन चिट दे चुकी है। फिर भी इन्हें जेल में डाल दिया।

पुलिस ने पहली बार शिनाख्त परेड कराकर हत्याकांड का राज खोला था। इसके लिए हत्या के तीन आरोपियों को सादी वर्दी पहने दस पुलिसकर्मियों के बीच खड़ा कराया गया। फिर सरबजीत की पत्नी संगीता से पहचान कराई गई।
विज्ञापन


संगीता ने इनमें से दो को पहचान लिया, तीसरे को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नामजद किया। पुलिस को शिनाख्त परेड इसलिए करानी पड़ी क्योंकि इन्हीं आरोपियों को पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच क्लीनचिट दे चुकी थी। पुलिस के अनुसार नितिन और लोकेंद्र पर हापुड़ के सिंभावली थाने में लूट और गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पत्नी और बेटियों के सामने गोलियों से भून डाला था हेडकांस्टेबल 
14 अक्तूबर 2018 को परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव बढ़ला निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की हत्या हुई थी। सरबजीत सिंह अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ छुट्टी पर गांव आए थे।

घटना वाले दिन अपने मामा के गांव फकरपुर कबट्टा खरखौदा से धार्मिक कार्यक्रम से सेंट्रो कार से लौट रहे थे। खरखौदा में संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने परिवार के सामने सरबजीत को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खरखौदा थाने में दर्ज हुआ था।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें