यूपी के मेरठ में बदमाशों ने शाम के वक्त दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक गाड़ी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गांव जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उधर, हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया।
किला परिक्षितगढ़ निवासी युवक सरबजीत दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। वह शाम के वक्त अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कार में सवार होकर गुरूद्वारे में आयोजित धार्मिक आयोजन में शामिल होने गया था। जिसके बाद घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार को रोकने का प्रयास किया।
युवक द्वारा कार नहीं रोके जाने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच बदमाश हमला करके फरार हो गए। युवक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिपाही की बेटी भी हमले में घायल हुई है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/