फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित, सर्वर ठप और भड़का आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर के घाट रोड स्थित एमआईआईटी कॉलेज में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान तकनीकी खामी ने सैकड़ों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तीसरी पाली में दो लैब के कंप्यूटर सर्वर ठप हो जाने से परीक्षा स्थगित कर दी गई, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने एसएससी अधिकारियों पर जबरन एडमिट कार्ड लेने और पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलेज में तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। तीसरी पाली में पांच लैब में कुल 93 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। बागपत निवासी अनुराग तोमर ने बताया कि लैब संख्या तीन और चार में कंप्यूटर सर्वर अचानक बंद हो गया। अभ्यर्थियों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लगभग डेढ़ घंटे बाद एसएससी अधिकारियों ने यह कहकर एडमिट कार्ड लेने शुरू कर दिए कि अभ्यर्थियों को दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया जाएगा। शाम करीब छह बजे बताया गया कि परीक्षा स्थगित कर दी गई है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बाहर आकर अभ्यर्थियों ने देखा कि लैब संख्या एक, दो व तीन में परीक्षा सामान्य रूप से चल रही है। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभ्यर्थी लिखित आश्वासन और एडमिट कार्ड वापस करने की मांग पर अड़े रहे।
डालमपुर निवासी आयुष ने बताया कि लखीमपुर खीरी, इटावा, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों से अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। परीक्षा स्थगित होने से उनका समय, पैसा और मेहनत बर्बाद हो गई।काफी देर बाद एसएससी अधिकारियों ने दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया और परीक्षा न दे पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज गेट पर चस्पा की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सर्वर खराब होने के कारण परीक्षा स्थगित हुई है और एसएससी ने पुनः परीक्षा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें