दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : आरओबी से फ्लाईओवर जोड़ने का लक्ष्य नौ नवंबर
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तहत परतापुर इंटरचेंज पर रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवार को नौ नवंबर तक जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। जिससे वाहन सीधे बहादरपुर पहुंच सकें। इन दोनों के जुड़ने के बाद परतापुर इंटरचेंज पर लगभग काम पूरा कर लिया जाएगा।
जीआर इंफ्रा के इंजीनियरों के मुताबिक परतापुर इंटरचेंज पर 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फिलहाल आरई वॉल को खड़ा करने का काम किया जा रहा है। यहीं सबसे अहम कार्य है। इसके लिए अतिरिक्त मशीनें मंगाई गई हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी एनएचएआई को दिसंबर-2020 तक का लक्ष्य दे चुके हैं।
प्रदूषण विभाग करेगा प्रोजेक्ट की निगरानी
बृहस्पतिवार से लागू हो रहे ग्रेडेड रिस्पांस प्लान को देखते हुए एनएचएआई ने भी कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं। इसके तहत रोजाना दिन में तीन बार पानी का छिड़काव किया जाएगा। जिससे साइट पर उड़ने वाली धूल को रोका जा सके। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम निगरानी करेगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में अगर कोई खामी दिखाई देती है तो जुुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसी को देखते हुए इंजीनियरों ने श्रमिकों को भी सख्त निर्देेश दिए हैं।