फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: वाटर पार्क के सामने बनेगा सब-वे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: वाटर पार्क के सामने बनेगा सब-वे
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर इंटरचेंज पर अंडरपास की मांग को लेकर पांच दिनों से चल रहा किसानों का धरना बुधवार को समाप्त हो गया है। दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किसानों से वार्ता कर सब-वे बनाने का प्रस्ताव एनएचएइआई के सामने रखा। अब वाटर पार्क के सामने से सब-वे बनाने का प्रस्ताव मंत्रालय को भेजा जाएगा। इसके चलते परतापुर में भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का कार्य ठप था।
परतापुर गांव के पार्षद विशाल चौधरी के निवास पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने पक्ष रखा। इसमें भाकियू नेता चौ. ईलमसिंह, चौ. नरेश से बातचीत के बाद तय हुआ कि 12 गांवों का संपर्क मार्ग परतापुर बाईपास स्थित वाटरपार्क के सामने दिया जाएगा। इसके लिए वाटरपार्क के सामने सब-वे बनाया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार का कहना है कि यह सब-वे 12 मीटर लंबा होगा। वहीं, इंटरचेंज की कनेक्टिविटी पहले फोर्ड शोरूम तक देनी थी लेकिन अब वाटरपार्क के पास सब-वे बनने पर कनेक्टिविटी आगे दी जाएगी। इस दौरान एडीएम एलए सुल्तान अशरफ सिद्दीकी, रालोद के महासचिव सचिन शर्मा, भाकियू नेता विजयपाल घोपला, सुभाष चेयरमैन, नरेंद्र चौधरी, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अक्तूबर को घुटनों के बल यात्रा
एकसमान मुआवजे की मांग कर रहे किसान 12 अक्तूबर को मोदीनगर के राज चौराहा से तहसील मोदीनगर तक घुटनों के बल यात्रा करेंगे। मुरादाबाद गांव में किसानों का धरना 21 वें दिन भी जारी रहा। पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ. बबली गुर्जर एवं सतीश राठी ने बताया कि किसान 12 अक्तूबर को ट्रैक्टर ट्रॉली से सब्जी मंडी सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे और वहां से राज चौराहा पहुंचकर तहसील मोदीनगर तक घुटनों के बल यात्रा करके तहसील पहुंचेंगे और तहसील पर अनिश्चितकालीन अनशन को शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें