फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में सभी सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के. बालाजी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्कूलों में कराए कार्यों के बारे में चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने शेष सामुदायिक शौचालय का निर्माण एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रखे जाने हेतु एजेंसी का चयन जेम पोर्टल से अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंनेे जनयोजना अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना के कार्यों समीक्षा की।
जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि ंजनपद में 479 सामुदायिक शौचालय निर्माण के लक्ष्य में 367 पूरे हो गए हैं। जिसमें से 298 सामुदायिक शौचालय की जियो टैगिंग करा ली गई है। यहां सीडीओ ईशा दुहन, पीडी डीआरडीए भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें