मेरठ। दिल्ली लक्ष्मीनगर क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को सोतीगंज के कबाड़ियों के ठिकानों व उनके घरों पर दबिश दी। टीम ने एक टेलीकाॅम और मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दुकानदार से तीन घंटे तक पूछताछ की। बताया गया है कि वाहन चोर और कबाड़ियों ने व्यापारी से कई बार ऑनलाइन लेनदेन कराया है।
विज्ञापन
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को शाम के समय टेलीकाॅम और मनी ट्रांसफर की दुकान पर पहुंची। टीम ने बताया कि दिल्ली में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो मेरठ और दिल्ली से चोरी किए गए वाहनों का कटान कर उनके पार्ट्स बिक्री कर रहा है। इनसे मिलने वाले रुपयों का लेनदेन मनी ट्रांसफर का काम करने वाले दुकानदार के जरिये किया जा रहा है। बताया गया है कि कबाड़ियों ने पांच सौ से ज्यादा ट्रांजेक्शन ऑनलाइन की हैं। इससे यह साफ हो गया है कि बड़े पैमाने पर वाहनों की चोरी और कटान किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश भी दी लेकिन वे नहीं मिले। जिसके बाद टीम ने टेलीकाॅम व्यापारी से सभी खातों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
चोरी छिपे चल रहा अवैध धंधा
सोतीगंज में अब पुराने पार्ट्स नहीं दिखाई देते लेकिन चोरी छिपे वाहन कटान का काम चल रहा है। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज में वाहन अवैध धंधा बंद कराया था। कुछ कबाड़ी चोरी किए गए वाहन के पार्ट्स को नई पैकिंग कर भी बिक्री कर रहे हैं।