Meerut News: दिल्ली में लालकिले के पास हुए ब्लास्ट में मेरठ निवासी मोहसिन (34) की मौत हो गई। पिछले दो साल वह दिल्ली में रह रहा था। पत्नी सुल्ताना फोन करती रही लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने मोहसिन की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ पहुंची मोहसिन की पत्नी सुल्ताना।
- फोटो : अमर उजाला
मोहसिन की पत्नी सुल्ताना लालकिले के पास हुए धमाके के बाद लगातार पति को फोन करती रही लेकिन रिसीव नहीं हुआ। फिर पुलिस से बात हुई तो फोन पर बताया गया कि मोहसिन की मौत हो गई है और शव अरबन अस्पताल में रखा है।
विज्ञापन
2 of 7
रोती बिलखती मोहसिन की मां और बहन।
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी सुल्ताना ने बताया कि सोमवार दोपहर मोहसिन खाना खाकर ई-रिक्शा लेकर निकले थे। शाम को मोबाइल पर बात हुई तो कहा था कि लालकिला की ओर जा रहे हैं। इसके बाद फोन रिसीव नहीं हुआ। उसने 100 से अधिक बार फोन किया, मगर रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 7
मोहसिन की गमजदा पिता।
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब एक बजे फोन पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि ब्लास्ट में मोहसिन की भी मौत हुई है। शव अरबन अस्पताल में है। परिवार वालों को भेज दो। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां नौ शव रखे थे। इनमें एक शव मोहसिन का था। सुल्ताना ने कहा कि परिजन बिना हमें सूचना दिए और बताए पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर मेरठ चले गए। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।
4 of 7
मोहसिन के शव को दिल्ली ले जाने का विरोध करते मोहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सुल्ताना के रवैये पर हैरानी जताई
मोहसिन के परिजनों और रिश्तेदारों ने सुल्ताना के रवैये पर हैरानी जताई। वहीं, मां संजीदा ने कहा कि यदि सरकार से कोई सहायता राशि मिलेगी तो वह भी उसकी पत्नी को ही मिलेगी। फिर यहां पति का दफीना करने में क्यों अड़चन डाली गई।
विज्ञापन
5 of 7
शव को ले जाने का विरोध करते मोहल्ले के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
संजीदा ने कहा कि बेटा ही नहीं रहा तो अब उन्हें कुछ नहीं चाहिए। मोहसिन के मौसा हारुन चौधरी ने कहा कि परिवार गरीब है और किराए के मकान में रहता है। परिजनों को सरकारी की ओर से आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
मोहसिन
- फोटो : अमर उजाला
पिता के साथ पावरलूम में काम करता था मोहसिन
मोहसिन दिल्ली जाने से पहले पिता रफीक के साथ पॉवरलूम मशीन पर काम करता था। रफीक परिवार के साथ पहले ढवाईनगर में किराए के मकान में रहता था। बाद में वह शाहजहां कॉलोनी और छह महीने पहले एक गली छोड़कर न्यू इस्लामनगर में किराए के मकान में रहने लगा।
छह भाइयों और चार बहनों में मोहसिन दूसरे नंबर का था। भाई वसीम बड़ा और बाकी नदीम, आमिर, जुनैद, सुऐब छोटे भाई हैं। चारों बहनों शबनूर उर्फ भूरी, मल्हो, सुक्की, इलमा की शादी हो चुकी है। एक बहन इकरा की दो साल पहले मौत हो गई थी। करीब 14 साल पहले मोहसिन की शादी जीबी रोड दिल्ली निवासी सुल्ताना के साथ हुई थी। बाद में सुल्ताना की छोटी बहन नरगिस की शादी मोहसिन के भाई नदीम से हुई थी।