मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर बेगमपुल, दिल्ली रोड, गढ़ रोड पर मिश्रित आबादी में चेकिंग अभियान चलाया गया। हाईवे पर भी संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और होटलों में जाकर भी चेकिंग की जा रही है।
चेकिंग के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। जिले में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों के समान की जांच की गई। परिवहन निगम के नजीबाबाद बस स्टैंड पर तलाशी अभियान चलाया।
शामली में शहर के अलावा कैराना, कांधला और जलालाबाद में विशेष अभियान चलाया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और होटलों में चेकिंग की गई। यात्रियों को तलाशी के बाद ही स्टेशन और बस स्टैंड में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा कार और अन्य वाहनों को कैराना बार्डर और बिडौली में चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने की अनुमति दी गई। एसपी ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
इसके अलावा बागपत और मुजफ्फरनगर में भी बस स्टैंड, होटलों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग की गई। जिले के एंट्री प्वाइंटर पर कारों को रोकर तलाशी ली गई।
ये भी देखें...
UP: बालैनी टोल के पास भयानक हादसा, कैंटर ने मेरठ के तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, तीसरे का हुआ ये हाल