दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र स्थित फैक्टरी में आग लगने पर मौत का शिकार बने मुशर्रफ के दोस्त शोभित की दरियादिली के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह भी कायल हो गए हैं।
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर मुशर्रफ की मौत के बाद वह उसके परिवार ध्यान रख रहा है, बल्कि उसके चार बच्चों की परवरिश का खर्चा भी उठा रहा है। दरअसल आग की लपटों में फंसे मुशर्रफ ने मरने से पहले दोस्त शोभित को फोन कर उसके परिवार का खयाल रखने का वचन लिया था।