फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: युवकों ने किया शानदार काम, हिरन को को डूबते देखा तो लगाई नदी मे छलांग, बचाई बेजुबान की जान

Thu, 27 Aug 2020 08:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

 करीब दो घंटे बाद उठाकर ले गए वन विभाग कर्मी 
विज्ञापन
animal rescue - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में  कुत्तों से बचने के लिए एक पहाड़ा (हिरन) गांव भैंसवाल के पास यमुना नहर में कूद गया। गांव के युवाओं ने नहर में कूदकर उसे बाहर निकाला। कुत्तों के हमले से पहाड़ा घायल हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मी करीब दो घंटे बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए। 

विज्ञापन


गांव भैंसवाल के नजदीक घूम रहे एक पहाड़ा पर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए पहाड़ा निर्माणाधीन नवोदय विद्यालय के पास यमुना नहर में कूद गया।

वहां घूम रहे भैंसवाल निवासी युवक विकुल, सुमित, कल्लू, राजू, प्रिंस एवं सत्यम आदि ने उसे नहर में घुसकर बाहर निकाला। सभी ने मिलकर उसकी देखभाल की और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दो वनकर्मी करीब दो घंटे बाद पहाड़ा को अपने साथ लेकर आ गए। पहाड़ा गंभीर रूप से घायल हैं। उसके पैरों से खून बह रहा है। डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि उसका उपचार कराया जाएगा। युवकों के हिरन को बचाने का एक वीडियो भी वायरल हो गया। वहीं बेजुबान की जान बचाए जाने पर युवकों की हर तरफ सराहना की जा रही है। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें