फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुशावली की दीपांशी ने कुश्ती में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
सरधना। कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता दिपांशी। परिजन
विज्ञापन
- अखिल भारतीय प्रतियोगिता में अंडर-14 के 53 किलो भार वर्ग में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव कुशावली की युवा पहलवान दीपांशी सोम ने अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंडर-14 बालिका वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में दीपांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली की ओर से मध्य प्रदेश के गोविंद नगर में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच दीपांशी ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दीपांशी कुशावली निवासी लोकेश सोम की पुत्री हैं। उनकी सफलता की जानकारी मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने दीपांशी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीपांशी की उपलब्धि पर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी बधाई दी। उन्होंने दीपांशी की सफलता में मार्गदर्शन देने वाले कुश्ती कोच ठाकुर जबर सिंह सोम की भी सराहना की और खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें