फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कराटे यूनाइटेड चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

Tue, 28 Oct 2025 08:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में कराटे इंडिया संस्था द्वारा आयोजित कराटे यूनाइटेड चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक जीते। कराटे कोच निशांत यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश की टीम रही।
विज्ञापन

दूसरा स्थान पंजाब की टीम को मिला, जबकि तीसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ के विभिन्न स्कूलों के 35 छात्रों ने प्रतियोगिता में विभिन्न पदक जीते। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में श्रेया, अग्रिमा, आरोही, शानवी, अनाहिता, वंशिका, काव्या, पार्थवी, कार्तिक, आर्यन, संभव, यशवर्धन देव पूनिया शामिल हैं। इसके अलावा निशांतराज, सत्यार्थ, नबील, अरव, दिव्यम, हिमांशु ने पदक जीते। रवीश, लक्षित, शशि, शिवांश और यशवीर ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें