फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा रोड पर गहरे गड्ढे, जाम से परेशान लोग

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सोतीगंज में सड़क में हुए गहरे गढ्ढे.....संवाद
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी की गौरीपुरा चौकी, ओडियन रोड, शारदा रोड की सड़क टूटी हुई है। जिससे यहां आए दिन जाम लगता है। बारिश से गड्ढों में जलभराव हो जाता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। शारदा रोड पर अभी हाल ही में नई सड़क बनी है। बारिश की वजह से कई जगह उसमें बजरी उखड़ गई है। ऐसे में दपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही हाल ओडियन रोड का है। यहां भी बारिश के कारण सड़कों पर हुए गड्ढों में जलभराव हो जाता है। जलभराव के बाद गड्ढे नहीं दिखने से यहां हादसा हो जाता है।
विज्ञापन


रोड पर रोजाना जाम लगा रहता है। कोई जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मिलकर कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। रोहित, शारदा रोड निवासी
दुकान के सामने जाम लगने से परेशानी होती है। स्थानीय पार्षद से समस्या के बारे में अवगत कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। - ओमप्रकाश, दुकानदार
सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे सड़क पर गड्ढा हो गया कई बार तिपहिया वाहन गिरने से लोग घायल हो रहा है। - मनीष, दुकानदार

विकास पुरी में घर के बाहर लगा गंदगी का अंबार
विकास पुरी वार्ड 72 में लोगों के घरों के बाहर गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि गोबर और सिल्ट से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। निगम से शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हुई है। रोजाना गंदगी से परेशान क्षेत्रवासी का घर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसे में जिम्मेदार लोगों से शिकायत करने के बाद भी सफाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें