फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटे मरीज, एक दिन में सिर्फ 23 मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
घटे मरीज, एक दिन में सिर्फ 23 मिले
विज्ञापन

सरधना/मवाना/दौराला। देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब घटने लगी है। रविवार को कई ब्लॉक क्षेत्र में जांच के दौरान एक भी संक्रमित नहीं मिला। सर्वाधिक मरीज दौराला में 12, सरधना में 10 और मवाना में सिर्फ एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 221 लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 171 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए हैं। दो दिन पूर्व आरटीपीसीआर जांच में दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें ईदगाह रोड नई बस्ती में एक महिला व एक व्यक्ति, चकबंदी में एक, सकौती में एक, दौलतपुर में एक, बेगमाबद में एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं
विज्ञापन

दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि रविवार को खनोदा, बड़कली और सीएचसी पर करीब 200 लोगों की जांच की गई। जांच में एक व्यक्ति एंटीजन में संक्रमित मिला। अन्य 12 लोग आरटीपीसीआर में पॉजिटिव आए। 12 में 4 मटौर, दो बड़कली बाकी छह लोग नंगला मुख्तियारपुर के हैं। इसके अलावा धांजु गांव में डॉ. साजिद अहमद के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया।
वहीं मवाना में रविवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में केवल एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। रविवार को वैक्सीनेशन नहीं हुआ। सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी व्यक्ति संक्रमित मिला है। गांव निलौहा में 40 लोगों की एंटीजन जांच की गई। सभी निगेटिव मिले। मवाना में 150 लोग जांच में निगेटिव आए। वहीं हस्तिनापुर में 80 और खरखौदा में 123 लोगों की एंटीजन जांच की गई। इनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। खरखौदा सीएससी प्रभारी के अनुसार, संक्रमण जांच में नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद बुखार व अन्य बीमारियों से लोग मर रहे हैं।
गांव नंगला गोसाई में तीन संक्रमित मिले
मवाना। गांव नंगला गोसाई में प्रधान सरिता सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रविवार को जांच शिविर का आयोजन कराया। जांच में तीन लोग पॉजिटिव मिले। उन्हें होम क्वारंटीन कराया गया। प्रधान ने बताया कि शिविर में गांव अमरगढ, गांवडी, वीरनगर व मिर्जापुर आदि के लोगों ने जांच कराई। संक्रमित मिले लोगों के घरों की बैरिकेडिंग की गई है। इस मौके पर एसडीएम कमलेश गोयल एवं बीडीओ परीक्षितगढ़ शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। संवाद
बढ़ला कैथवाड़ा में एक दिन में दो की मौत
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव बढ़ला कैथवाड़ा में एक दिन में दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान का कहना है कि दोनों की मौत कोरोना से हुई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है। गांव बढ़ला कैथवाड़ा सीएचसी भावनपुर के तहत आता है। गांव में पहले भी 15 दिनों के अंदर 15 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधान पवन तोमर ने बताया कि गांव में कोरोना से ज्ञान सिंह और मुन्नी देेवी की मौत हुई है। इससे गांव में दहशत है। वह गांव में लगातार सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित कुमार ने बताया कि बढ़ला कैथवाड़ा में कोरोना से मौत होने की जानकारी नहीं है। गांव मे कैंप लगाया गया था। दोबारा लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

ऑक्सीजन कम होने पर दो संक्रमित भर्ती
हस्तिनापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रविवार को ऑक्सीजन लेवल कम होने पर दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि सीएचसी पर पांच बेड का आइसोलेशन सेंटर है। दो पॉजिटिव मरीजों का ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी संक्रमित का ऑक्सीजन कम होता है तो वह सीएचसी पर भर्ती हो सकता है। उसकी सभी जांच और दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। जरूरत पड़ी तो ऑक्सीजन भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें