फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बदमाशों ने लूट ली ज्वेलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गांव मिर्जापुर में मंगलवार सुबह टहलने निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल व अन्य ज्वेलरी लूट ली। वहीं, एक दिन पूर्व दूध व्यापारी से भी बदमाशों ने हजारों की नकदी लूट ली थी।
विज्ञापन

सुबह साढ़े पांच बजे मिर्जापुर-रासना के नाला संपर्क मार्ग पर सुमित्रा पत्नी सुखवीर सिंह टहलने हुए खेतों की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने सुमित्रा से सोने के कुंडल व मंगलसूत्र लूट लिया और रासना की ओर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने महिला से पूछताछ कर मामले को दबाने की कोशिश की। जानकारी हो एक दिन पहले की बाइक सवार बदमाशों ने दूध व्यापारी से तमंचे के बल पर हजारों की नकदी लूट ली थी। इस घटना को भी पुलिस ने दबाए रखा। इस मामले में थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें