मेरठ कॉलेज में एलएलबी पर फैसला आज
मेरठ। मेरठ कॉलेज में एलएलबी के एडमिशन को लेकर दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आज होने वाली बैठक में फैसला लिया जाएगा। हालांकि बैठक तीन दिन तक चलेगी। ऐसे में 14 सितंबर को भी इस बारे में निर्णय लिया जा सकता है।
मेरठ कॉलेज और सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज में एलएलबी के एडमिशन इस बार नहीं हो पाए हैं। इन दोनों कॉलेजों को बीसीआई ने मान्यता पत्र जारी नहीं किया था। इसकी वजह से इन कॉलेजों की विवि ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की। बीसीआई में आज से तीन दिन तक बैठक है। इसमें देशभर के दूसरे कॉलेजों के मामलों पर भी निर्णय लिया जाएगा। मेरठ कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता विनय बरसर का कहना है कि सारे कागजात पूरे कराकर बीसीआई को दिए जा चुके हैं।