एक ओर जहां सर्द हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है वहीं दूसरी और तेज हवाओं की वजह से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। मेरठ के अलावा आसपास के इलाकों की एयर क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ और आसपास के जिलों में सबसे अधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स गाजियाबाद का रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 277 रहा। मेरठ का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 222, बागपत का 250, मुजफ्फरनगर 245, और शामली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 रहा।
मेरठ जिले में जयभीमनगर 213, पल्लवपुरम 212, गंगानगर 252 और दिल्ली रोड का एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार जब तक हवा तेज रहेगी एयर क्वालिटी इंडेक्स में गिरावट रहेगी।