सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी आशा शर्मा पत्नी नरेश शर्मा ने सपा नेता समेत चार लोगों पर धोखे से उसके नाबालिग बेटे की जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता आशा शर्मा ने शिकायत पत्र में बताया कि कुछ दिन पहले सपा नेता ने उसके नाबालिग बेटे की जमीन का बैनामा अपने परिचित के नाम कर दिया। बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस कारण उसका परिवार भय के माहौल में है। बताया कि आए दिन आरोपी उसके पति का पीछा कर हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी अविनाश पांडेय से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।