फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सलावा चौराहे पर लगा हाइटगेज टूटा, ट्रक चालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग के सलावा चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम लगाया गया हाइटगेज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एसडीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम सलावा खेल विश्वविद्यालय चौराहे पर हाइटगेज लगवाया गया था। इसके बाद कुछ समय तक इस मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा और व्यवस्था सामान्य बनी रही। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे कैली की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक हाइटगेज से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोहे का ढांचा टूटकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर सलावा चौकी भेज दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हाइटगेज को हटवाने के साथ ही उसे दोबारा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को हाइटगेज दिखाई नहीं दिया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हाइटगेज को जल्द ही नए सिरे और अधिक सुरक्षित तरीके से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें