फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बा स्थित शाहजमाल में एक महिला की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उधर, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, मायके वालों ने महिला के पति एवं सास के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरधना के नानू निवासी जाहिद पुत्र अब्दुर्रहमान ने बताया कि उसकी फुफेरी बहन सितारा पुत्री गुलफाम की शादी किठौर के दानिश पुत्र आरिफ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सितारा का पति एवं सास फरहत दहेज की मांग करते थे। इसका विरोध करने पर सितारा से मारपीट की जाती थी। आरोप है कि रविवार शाम को भी सितारा और फरहत की दहेज को लेकर कहासुनी हुई बात बढ़ी तो दानिश ने अपनी मां फरहत के साथ मिलकर सितारा की हत्या कर दी। इसकी जानकारी पाकर मायके वालों ने किठौर पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला जहर से मौत का लग रहा है।
गोकशी को लाई गाय पकड़ी
किठौर। ग्राम कायस्थ बड्ढा में कटान के लिए लाई गाय को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर कब्रिस्तान से बरामद कर लिया जबकि आरोपी फरार हो गया।
रविवार को मुबारिकपुर निवासी सचिन ने पुलिस को सूचना दी कि कायस्थ बड्ढा में देवेंद्र पुत्र मांगेराम कटान के लिए गाय लेकर आया है। जिसको उसने गांव के कब्रिस्तान में बांध रखा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रिस्तान में बंधी गाय को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गाय को सुपुर्दगी में दे दिया है। उधर, ग्रामीण मामला आपसी रंजिश का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें