उधर, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी अमित (34) पुत्र विजयपाल शनिवार सुबह बिजली सप्लाई नहीं होने पर घर के बाहर पड़े खराब मीटर से सप्लाई चालू करने लगा। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर विभागीय जेई मौके पर पहुंचे, जिनके समक्ष ग्रामीणों ने अधिकांश मीटर खराब होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिस पर जेई ने जल्द खराब मीटर बदलवाने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी बंटी उर्फ करण (23) पुत्र महेश धीमान करीब एक साल से उत्तराखंड के भगवानपुर में स्टील प्लांट में काम करता था। शुक्रवार रात वह फैक्टरी में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह फैक्टरी कर्मचारी युवक का शव लेकर गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर पंकज त्यागी मौके पर पहुंचे, जहां परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस बैरंग लौट गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/