बागपत जनपद के फखरपुर गांव में गुरुवार को स्कूल बस ने ढाई साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची ननिहाल में मामा के पास रहती थी। दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हरियाणा के सोनीपत जनपद के बिंदरौलीव गांव निवासी ढाई वर्षीय गायू पुत्री स्वर्गीय मंजीत खेकड़ा थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव में स्थित ननिहाल में मामा अरुण के पास रहती थी। मामा ने बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी समय मदर डिवाइन ग्लोबल एकेडमी, फिरोजपुर की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। बस ने बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामा ने बस चालक के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पिता की सात माह पहले होई थी मौत
मामा अरुण ने बताया कि उसकी बहन दिव्यांग है। सात माह पहले उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह बच्ची गायू को अपने साथ ले आया। उसका पांच साल का बड़ा भाई कार्तिक है। वह अपनी मां के पास ही रहता है। बच्ची की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/