उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर रात को जिला कारागार में बंद आरोपी की तबियत खराब हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उसकी मौत गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वह पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक विरेश शर्मा ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के माहीपुरा निवासी अनवर (31) पुत्र अकबर पत्नी की हत्या करने के आरोप में एक वर्ष पूर्व जेल गया था। बंदी रक्षक बलबीर ने शनिवार रात 12 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके कुछ देर बाद ही अनवर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
चिकित्सकों की जांच में सामने आया है कि हार्टअटैक से अनवर की मौत हुई है। जेल प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। इसके साथ ही थाना जनकपुरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।