फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: शुगर डिस्टलरी में 15 फीट ऊंची सीढ़ी से गिर कर एक श्रमिक की मौत

Sun, 21 Jun 2020 03:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविार को स्योहारा चीनी की डिस्टलरी में 15 फिट ऊंचीं सीढ़ी से गिर कर एक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मुहल्ला चौधरियान निवासी नुसरत 35 वर्ष पुत्र फकरुद्दीन चौधरी डिस्टलरी में काम करता था। रविवार की सुबह वह डिस्टलरी के  कंट्रोल रूम से सीढ़ियों से उतर रहा था। सीढ़ियों से उतरते समय उसका पैर फिसल गया। जिससे वह 15 फिट नीचे जमीन पर आकर गिरा। उसके सर में चोट लगी।

चीनी मिल प्रशासन द्वारा उसे तुरंत इलाज के मुरादाबाद के साईं अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसका शव अभी घर नहीं आया है। मौत की जानकारी मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें