फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार की रफ्तार ने ली जान: शादी के मंडप निकल रहा था नावेद, कुचलकर भागे युवक, गमगीन माहौल में हआ अंतिम संस्कार

Wed, 13 Dec 2023 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ निवासी नावेद शादी समारोह में शामिल होकर रात एक बजे घर लौटने के लिए निकले थे। लेकिन थार सवार युवकों ने उन्हें कुचल डाला। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक नावेद का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ रोड पर मंगलवार रात शादी मंडप के बाहर बाइक सवार डॉक्टर नावेद को थार सवार टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गए। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। नावेद आनंद हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते थे। नावेद किला परीक्षितगढ़ के गांव खजुरी के रहने वाले थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
मंगलवार रात हापुड रोड स्थित रॉयल गार्डन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 1 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मंडप के बाहर ही थार सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाद में उन्हें कुचलते हुए निकल गए। लोग उन्हें अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।

नावेद की बहन भी उनके साथ ही आनंद हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करती है। वहीं नावेद की मौत के बाद मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। बुधवार को जैसे ही नावेद का शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में पैतृक गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें