सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
मोदीनगर। साहब नगर चैकी क्षेत्र में हाईवे पर सप्ताहभर पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने बीती रात दम तोड़ दिया। जबकि एक वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मयूर विहार दिल्ली निवासी रोनक मेहरा एक सप्ताह पहले हरिद्वार से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी महेन्द्रा पिकअप सीकरी गांव के समीप पंहुची तो हाईवे पर खडे़ ट्रक से टकरा गई। भीषण दुर्घटना में दर्जनभर लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने राहगीरों की मदद से इलाज के लिए मोदीनगर के कई हास्पिटल में भर्ती करा दिया। घायलों में 70 वर्षीया वृद्धा दुखमी देवी को चिकित्सों ने मृत घोषित कर दिया था। दुर्घटना में गंभीर रूप से अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जिनका उपचार दिल्ली में चल रहा था। जहां देर रात करन मंडल की उपचार के दौरान मौत हो गई। मोदीनगर कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।