पीड़िता पिता ने आरोप लगाया कि पड़ोस की महिला का आचरण भी ठीक नहीं है। उसने आशंका जताई की बेटी की रेप के बाद हत्या हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, किशोरी की मौत से पिता और छोटे भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरोपी महिला को हिरासत में लिया
बुधवार शाम को पुलिस ने पड़ोस की आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि आरोपी महिला काफी चर्चित है, जो विगत दिनों भी एक मामले में काफी चर्चाओं में रही थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/