आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स के निधन से मेरठ के खिलाड़ियों, प्रशिक्षक सदमे में हैं। आईपीएल व वनडे क्रिकेट में साइमंड्स का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने मेेरठ के एसएस के बल्ले से चौके-छक्के लगाए। हालांकि वो एसएस के अलावा कोकोबुरा व अन्य कंपनियों के बल्लों से भी खूब खेले।
मेरठ निवासी पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों व कोचों ने उनके निधन पर दुख जताया।
यह भी पढ़ें: बड़ा झटका: 36 साल में टुकड़े-टुकड़े होती रही भाकियू, यूपी में ही बने 12 संगठन, यह है बिखराव का सबसे बड़ा कारण
बहुत दुखद घटना
साइमंड्स का सड़क हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। एक अच्छे खिलाड़ी को हमने खो दिया है।
- जतिन सरिन, एसएस निदेशक
खेलने का अंदाज निराला था
साइमंड्स को दबाव में भी खुलकर खेलते देखा, मैचों में मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आते थे। लेकिन कभी ज्यादा दबाव महसूस नहीं किया। एक अच्छे खिलाड़ी का इस तरह जाना दुखद है।
- रविंद्र चौहान, बीसीसीआई पिच क्यूरेटर
शानदार खिलाड़ी थे
साइमंड्स मैदान पर हमेशा आक्रमक नजर आते थे। उनका जाना क्रिकेट जगत के लिए बड़ा झटका है।
- पारस आनंद, निदेशक,एसजी