होश में आए डीन, अभी भी जिस्म में धंसी हैं छह गोलियां
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह बुधवार को होश में आ गए हैं। वेंटिलेटर हटा लिया गया है, लेकिन अभी वह बोल नहीं पा रहे हैं। तीन ऑपरेशन हो चुके हैं लेकिन अभी भी डीन के शरीर में अभी भी छह गोलियां धंसी हुई हैं। एक गोली की वजह से दायीं आंख की रोशनी चली गई है।
प्रोफेसर राजबीर सिंह पर पर 11 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने उस वक्त ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं जब वह विश्वविद्यालय से कंकरेखड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। डीन के बेटे भानू प्रताप ने बताया कि उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। संवाद
विश्वविद्यालय ने नहीं बढ़ाई महिला प्रोफेसर की छुट्टी
मोदीपुरम। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर आरती भटेले की ई-मेल के बावजूद दो दिन का अवकाश नहीं बढ़ाया है। कार्यवाहक डीन विजय सिंह ने बताया कि ई-मेल में यह नहीं लिखा था कि छुट्टी कब तक बढ़ानी है।
पुलिस को डीन राजबीर सिंह पर हमले के मामले में प्रोफेसर आरती भटेले की तलाश है। प्रोफेसर भटेले होली के पहले से ही अवकाश पर है। मंगलवार को भटेले ने दो दिन की छुट्टी बढ़वाने के लिए ई-मेल भेजा था। संवाद