व्यक्ति से मारपीट करते राशन डीलर के बेटे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में एक राशन डीलर से राशन मांगने को लेकर एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मंगलवार सुबह से ही एक वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया। इस वीडियो को खरदौनी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में राशन डीलर के बेटे एक व्यक्ति को बुरी तरह मार रहे हैं। कुछ लोग व्यक्ति पर शराब पीकर आने का भी आरोप लगा रहे हैं।
वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला व्यक्ति भी दिखाई पड़ रही है। वहीं वीडियो वायरल होने की सूचना पर फूड कमिश्नर आलोक कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांचर कराकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।