फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसी संचालक पर राशन कम देने का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी संचालक पर राशन कम देने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन

दौराला। कस्बा स्थित एक डीलर पर राशन कम देने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दी। वहीं, राशन डीलर ने आरोपों को निराधार बताते हुए उपभोक्ता पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दौराला कस्बे में पुष्पा देवी के नाम से राशन एजेंसी है, जिस पर हिमांशु अग्रवाल राशन वितरित करते हैं। शनिवार को राशन वितरण के दौरान एक उपभोक्ता ने डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाया। आरोप है कि डीलर हर कार्ड पर राशन कम दे रहा था, जब उसने वीडियो बनानी शुरू की तो डीलर ने सभी को राशन पूरा दे दिया। साथ ही डीलर पर पर्ची नहीं देने का भी आरोप लगाया। वहीं, एक उपभोक्ता ने चावल की जरूरत नहीं होने पर राशन डीलर पर ही चावल छोड़ दिए। वीडियो बना रहा युवक उपभोक्ता पर चावल लेने का दबाव बना रहा था। एजेंसी संचालक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं। वीडियो बनाने वाला युवक दूसरे उपभोक्ता पर चावल लेने का दबाव बना रहा था, जबकि उसे चावल की आवश्यकता नहीं थी। दबाव में आने के बाद उपभोक्ता ने चावल ले लिए और वीडियो बनाने वाला युवक दस रुपये देकर उपभोक्ता से चावल लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें