फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: इंतजार करते रहे पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, मजदूर ने तोड़ा दम, सीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Sun, 03 May 2020 12:52 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन में एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस का घंटों इंतजार होता रहा, लेकिन वह नहीं पहुंची। इस दौरान मजदूर की मौत हो गई। सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में नागल के गांव साधारणसिर निवासी तीस वर्षीय पप्पू उर्फ टेंपो पुत्र अमृतलाल गांव के ही एक किसान के यहां मजदूरी करता था। शुक्रवार की देर शाम वह मजदूरी करके लौटा तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उसे खून की उल्टी होने लगी। उन्होंने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 सेवा पर फोन किया। ग्रामीण संजय, केहर व रविंद्र आदि ने बताया कि कॉल करने के दो घंटे बाद तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। उपचार के अभाव में पप्पू की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन साल के बेटे को छोड़ गया है। उसकी मौत के बाद इन दोनों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। इधर, नागल सीएचसी के इंचार्ज डॉ. विकास पाल का कहना है कि मामला अब तक उनके संज्ञान में नहीं था। वह पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। 

अगर ऐसा है तो गंभीर मामला है। एंबुलेंस को कॉल किया गया है तो उसकी कॉल डिटेल्स निकाली जाएगी। जिससे पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। यदि वाकई में कॉल करने पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के संबंधित चिकित्सा प्रभारी को टीम सहित जांच के लिए गांव भेज दिया गया है। - डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ, सहारनपुर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें