मवाना। भैयादूज के पावन पर्व पर भीड़ में लापता हुए 10 वर्षीय मूक-बधिर बालक को पुलिस ने महज एक घंटे में तलाश लिया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि भैयादूज के मौके पर कस्बे में भारी भीड़ थी। इसी दौरान सही से बोलने में असमर्थ बालक भीड़ में बिछड़ गया था। पुलिस ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र एक घंटे के भीतर बच्चे को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके नाना डॉक्टर अनवर अली को सुपुर्द किया।