मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में हीरो शोरूम के मालिक और भाजपा नेता ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है आरोप है कि दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद छिड़ा था इसी को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मोहिउद्दीनपुर में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हुआ था। बताया गया कि कुछ दिन पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी तो कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को मोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट हुई दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।