फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन से कटकर मूक-बधिर युवक की मौत

Sat, 11 Oct 2025 08:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मृतक मूक-बधिर युवक रविंद्र का फाइल फोटो (सोशल मीडिया)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मूक-बधिर युवक की हापुड़ की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गांव कैली के निकट खेत से साइकिल पर चारा लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कैली निवासी मूक-बधिर युवक रविंद्र (26) शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पार करके गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई करने गया था। परिजनों ने युवक को साइकिल पर चारा लेकर घर के लिए भेज दिया। वह पोल संख्या 69 के सामने रेलवे ट्रैक को पार करने लगा तो हापुड़ की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने घटना की जानकारी खरखौदा स्टेशन मास्टर को दी। खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा युवक की पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें