सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी निवासी वसीम के साथ रंजिश के चलते पड़ाेसी ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मोहल्ला छावनी निवासी वसीम पुत्र इस्लाम ने तहरीर में बताया कि आरोपी पड़ोसी से गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। शनिवार को वह नगर में अपने दोस्त की शादी में जाने की तैयारी कर रहा था। आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। परिजनों ने उसे फोन पर सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।