फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए के दो छात्रों पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने कॉलेज से लौट रहे दो छात्रों पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे छात्रों के परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

न्यू के-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी साहिल अग्रवाल पुत्र संजीव गुप्ता छावनी स्थित एक निजी कॉलेज में बीबीए का छात्र है। कॉलेज की छुट्टी के बाद साहिल अपने दोस्त शास्त्रीनगर निवासी सिद्धार्थ पुत्र रविंद्र यादव के साथ घर लौट रहा था। साकेत पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए 8-10 युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। साहिल का कहना है कि बाइक रुकते ही युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। वह मारपीट का कारण पूछता रहा, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी। वह जान बचाकर पास के एक अस्पताल में घुस गया। बाद में दोस्त सिद्धार्थ से मारपीट कर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। साहिल ने फोन पर परिजनों को जानकारी दी। साहिल की आंख में गंभीर चोट आई। परिजनों दोनों को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। साहिल ने बताया कि हमलावरों में से एक को वह पहचानता है। वह उसी के कक्ष में परीक्षा दे रहा है। इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें