फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सहकारी समिति के अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, नामजद तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


किठौर। गांव फतेहपुर नारायण गांव में मकान के निर्माण को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संदीप त्यागी पर जानलेवा हमला और उसकी मां के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने अपने चचेरे भाइयों और उनके बेटों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संदीप कुमार ने बताया कि वह फतेहपुर नारायण गांव में सहकारी सेवा समिति का अध्यक्ष है। वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहता है। जबकि उसकी मां गांव में रहती है। वह गांव में एक मकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार को उनके चचेरे भाई सुनील ने मकान की पिछली दीवार को अपनी बताते हुए अपने बेटों विकास और विजय के साथ मिलकर मकान का निर्माण कर रहे राजमिस्त्री के साथ गाली-गलौज की। वह शाम को प्रधानमंत्री की रैली से लौटे तो मिस्त्रियों ने संदीप को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मेरठ से लौटने की जानकारी होने पर सुनील, विकास और विजय दोबारा उसके घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। मां ने घर का दरवाजा बंद कर लिया लेकिन सभी दीवार फांदकर घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की।

सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित ने तीन बार तहरीर बदल दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें