फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय के स्टेनोग्राफर पर जानलेवा हमला, लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के स्टेनोग्राफर पर जानलेवा हमला, लूट का प्रयास
विज्ञापन

खरखौदा। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में हिंदी स्टेनोग्राफर मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी कार सवार युवक पर बाइक सवार युवक ने तमंचा तानकर दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी मुहम्मद अशरफ पुत्र मुहम्मद रियाजुद्दीन के अनुसार गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में हिंदी स्टेनोग्राफर के पद पर हैं। बृहस्पतिवार को वह छोटी बहन को कार से धौलड़ी में चिकित्सक के यहां लेकर जा रहे थे। खरखौदा पहुंचकर पेट्रोल पंप से कार में तेल डलवाकर जैसे ही वह खरखौदा-उलधन संपर्क मार्ग पर मुड़े तभी बाइक सवार युवक ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। युवक ने गाली गलौज करते हुए उस पर तमंचा तानते हुए लूट का प्रयास किया। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई है। बाद में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें