फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: स्कूल के पास मिला मृत गोवंश, दुर्गंध से स्कूल के बच्चों की तबियत बिगड़ी

Thu, 10 Nov 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी के प्राथमिक स्कूल के पास मृत पशु पड़े होने के कारण फैली दुर्गंध से बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को इस कारण स्कूल भेजना बंद कर दिया। वहीं ग्राम सचिव ने इस संबंध में जानकारी होने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
स्कूल में दुर्गंध से परेशान बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में एक प्राथमिक स्कूल के नजदीक एक मृत पशु पड़े होने फैली दुर्गंध से स्कूल पहुंचे कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को सांस लेना दूभर हो गया। कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से वापस घर ले आए तो कई ने बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी के प्राथमिक स्कूल  के पास मृत पशु पड़े होने के कारण फैली दुर्गंध से बच्चों का चक्कर आए गए। अभिभावकों का आरोप है कि कई बच्चों को उल्टी की शिकायत आई है। स्कूल के बच्चों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर चढ़ा नशेड़ी, पुलिस के सामने रख दी ऐसी मांग, पूरी हुई फिर भी न उतरा
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने ग्राम सचिव को मृत पशु के संबंध में सूचना दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल में भेजना बंद कर दिया है। बताया गया कि कुछ दिन से स्कूल के पास एक गाय मरी हुई पड़ी थी। शिक्षक रामनिवास का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात करेंगे और पशु को मौके से हटवाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें